गन्ने का जूस पीने से होते हैं ये 6 कमाल के फायदे

गन्ने का जूस पीने से होते हैं ये 6 कमाल के फायदे

सेहतराग टीम

गर्मी का मौसम आ गया है। इस मौसम में लोग कई तरह की बीमारियों का सामना करते हैं। ऐसे में हमें ऐसा भोजन करना चाहिए जिससे हमारी सेहत तंदुरूस्त बनी रहे। ऐसे में गर्मी के मौसम में गन्ने का रस खूब पीना चाहिए। ये ना सिर्फ गर्मी से राहत दिलाता है बल्कि कई बीमारियों को दूर रखने में भी मदद करता है। यह लीवर, इम्यून सिस्टम और ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पेषक तत्व जैसे कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नेशियम और फॉस्फोरस पाए जाते हैं जो हड्डि‍यों को मजबूत बनाते हैं। प्राकृतिक रूप से मीठा गन्ने का रस पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। आइए जानते हैं गन्ने के रस का सेवन करने से आपको किस तरह का फायदा मिल सकता है।

पढ़ें- फिट और स्लिम बॉडी पाने के लिए करते हैं डाइटिंग तो जान लीजिए इसके साइड-इफेक्ट

सेहत के लिए इस तरह से फायदेमंद है गन्ने के रस का सेवन- 

संक्रमण दूर रखता है गन्ने का जूस

गन्ने का रस या जूस का सेवन करने से यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन को रोकने में मदद मिलती है। खासकर अगर आप पेशाब करते समय इरिटेशन और जलन महसूस करते हैं तो आपको राहत मिल सकती है।

वजन कम करने में सहायक है गन्ने का रस या जूस

गन्ने का रस या जूस शरीर में प्राकृतिक शक्कर पहुंचाकर और खराब कॉलेस्ट्रोल को कम करके आपका वजन कम करने में सहायक होता है। इस रस में घुलनशील फाइबर होने के कारण वजन संतुलित रहता है।

पीलिये के रोग का उपचार है गन्ने का रस या जूस

गन्ने का रस या जूस आपके लीवर को मजबूत करने और पीलिया का इलाज करने का अच्छा उपाय है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लीवर को संक्रमण से बचाते हैं और बिलीरुबिन के स्तर को नियंत्रण में रखते हैं।

एनर्जी बूस्ट करता है गन्ने का रस या जूस

गन्ने में सुक्रोज की मात्रा ज्यादा होती है जो शरीर को अच्छी ऊर्जा देने में मदद करती है। इसके सेवन से आपको थकान और सुस्ती नहीं महसूस होती है। यह बॉडी में ग्लूकोज की रिलीज को नॉर्मलाइज करता है जिससे शुगर के लेवल को रिस्टोर करने में मदद मिलती है।

दांतों को मजबूत बनाता है गन्ने का रस या जूस

गन्ने का रस या जूस में कैल्शियम और फास्फोरस जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो दांतों के इनेमल को मजबूत करते हैं। साथ ही इन्हें डैमेज होने से बचाते हैं। गन्ने का रस या जूस में बड़ी मात्रा में पोषक तत्व होने के कारण यह सांसों से आने वाली गंध को भी रोकता है।

पाचन को ठीक रखता है गन्ने का जूस

गन्ने का रस या जूस में पोटैशियम की अधिक मात्रा होने की वजह से यह शरीर के पाचनतंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है। यह रस पाचन सही रखने के साथ-साथ पेट में संक्रमण होने से भी बचाता है। इसके अलावा गन्ने का रस कब्ज की समस्या को भी दूर करता है।

इसे भी पढ़ें-

स्किन पर क्यों होते हैं सफेद दाग? जानिए लक्षण और रोकथाम के उपाय

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।